expr:class='data:blog.pageType'>

Abdul Kalam - Apj abdul kalam


 Hello प्रिय पाठकों आप सभी को नमस्कार ! आज हम आपके लिए भारतीय मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के जीवन के बारे में कुछ जानकारी प्रस्तुत कर रहा हूं , जो Apj abdul kalam लेख में उपलब्ध है हमें उम्मीद है कि यह आपको काफी बेहद पसंद आयेगी।
Apj abdul kalam

Apj abdul kalam- ए पी जे अब्दुल कलाम जी जीवन परिचय हिंदी में

:-

पूरा नाम : अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम)
जन्म (Date of Birth) :  15-अक्टूबर -1931
जन्म स्थान (Birth :  Place) धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत
पिता का नाम (Father’s Name) : जैनुलाब्दीन
माता का नाम : (Mother’s Name) असीम्मा
पत्नी (Wife) :  नहीं है (शादी नहीं की)
व्यवसाय:  इंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ
राष्ट्रीयता : भारतीय
निधन 27 जुलाई 2015, शिलांग, मेघालय, भारत
राष्ट्रपति का कार्यकाल
25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक

Apj abdul kalam


अब्दुल कलाम प्रारंभिक शिक्षा (Dr APJ Abdul Kalam Education)

Dr APJ Abdul Kalam जी की प्रारंभिक शिक्षा Schwartz Higher Secondary School रामानाथपुरम, तमिलनाडु से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। स्कूल के दिनों में वह अपने एक शिक्षक से बहुत ज्यादा प्रभावित थे जिनका नाम अयादुरै सोलोमन था। उनके शिक्षक का मानना यह था कि ख्वाहिश, उम्मीद और यकीन को हमेशा अपने जीवन में रखना चाहिए। इन मूल मंत्रों पर काबू करना बहुत जरूरी है। इन तीन मूल मंत्रों के कारण आप अपनी मंजिल को बिना किसी परेशानी के पा सकते है। इन मूल मंत्रो को अब्दुल कलाम जी ने अपने आखिरी समय तक अपने जीवन में कायम रखा।

अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से 1954 भौतिक विज्ञान में बी0एस0सी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1955 में वह मद्रास चले गये। कलाम जी को लड़ाकू पायलट बनना था जिसके लिए उन्होनें Institute of Technology in Aerospace Engineering में शिक्षा ग्रहण की परन्तु परीक्षा में उन्हें नौवां स्थान मिला जबकि आईएएफ (IAF) ने आठ परिणाम घोषित किये जिसके कारण वह सफल नहीं हो पायें।

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद Dr APJ Abdul Kalam एक प्रोजेक्ट पर काम करने लगे थे और प्रोजेक्ट इंचार्ज ने रॉकेट के मॉडल मात्र तीन दिन में पूरा करने का समय दिया था और साथ में यह भी कहा था कि अगर यह मॉडल ना बन पाया तो उनकी स्कॉलरशिप रद्द हो जायेंगी। फिर क्या था? अब्दुल कलाम जी ने न रात देखी, ना ही दिन देखा, ना भूख देखी, ना ही प्यास देखी। मात्र 24 घंटे में अपने लक्ष्य को पूरा किया और रॉकेट का मॉडल तैयार कर दिया। प्रोजेक्ट इंचार्ज को विश्वास नहीं हुआ कि यह मॉडल इतनी जल्दी पूरा हो जायेंगा। उस मॉडल को देखकर प्रोजेक्ट इंचार्ज भी आश्चर्यचकित हो गए थे। इस प्रकार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन कई चुनौतियों का डटकर सामना किया।

अब्दुल कलाम करियर [Dr APJ Abdul Kalam Biography] :

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम करियर: स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कलाम जी ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में एक वैज्ञानिक के रूप में शामिल हुए। इन्होनें प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया। 1969 में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इसरो (ISRO) आ गये और वहां पर इन्होनें परियोजना निर्देशक के पद पर काम किया। इसी पद पर काम करते समय भारत का प्रथम उपग्रह रोहिणी पृथ्वी की कक्षा में वर्ष 1980 में स्थापित किया गया। इसरो में शामिल होना डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात थी क्योंकि उनको ऐसा लगा कि जिस उद्देश्य के लिए वह जी रहे है उनका वह उद्देश्य पूरा होने लगा है।

वर्ष 1963-64 में अब्दुल कलाम ने अमेरिकी संगठन नासा (NASA) में भी दौरा किया। भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने पहला परमाणु परीक्षण किया जिसमें कलाम जी को परीक्षण करने के लिए बुलाया गया। 1970-1980 के दशक में डॉ अब्दुल कलाम अपने कार्याे की सफलता के कारण देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन गये और ख्याति बढ़ने के कारण उस समय की प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने अपने केबिनेट की मंजूरी के बिना ही कुछ गुप्त कार्यों के लिए अनुमति दी थी।

एपीजे अब्दुल कलाम की बुक्स (APJ Abdul Kalam books )– :

अब्दुल कलम साहब की ये कुछ बुक्स, जिनकी रचना उन्होंने की थी : 

 

  1. इंडिया 2020 – ए विशन फॉर दी न्यू मिलेनियम
  2. विंग्स ऑफ़ फायर – ऑटोबायोग्राफी
  3. इग्नाइटेड माइंड
  4. ए मेनिफेस्टो फॉर चेंज
  5. मिशन इंडिया
  6. इन्सपारिंग थोट
  7. माय जर्नी
  8. एडवांटेज इंडिया
  9. यू आर बोर्न टू ब्लॉसम
  10. दी लुमीनस स्पार्क
  11. रेइगनिटेड

Dr. APJ Abdul Kalam death :

27 जुलाई, 2015 को जिस समय कलाम जी शिलांग के इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम के दौरान अपना “एक रहने योग्य ग्रह पृथ्वी बनाना” (Creating a Livable Planet Earth) पर भाषण दे रहे थे।

 भाषण शरू होने के 5 मिनट (6:35 p.m. IST) बाद ही वह गिर गए। उन्हें तुरंत ही बेथानी अस्पताल (Bethany Hospital) लेकर जाया गया लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुयी थी जिस्सके चलते उन्हें ICU में रखा गया। 27 जुलाई, 2015 की शाम 7:45 बजे (IST) अब्दुल कलाम जी की मृत्यु हृदय गति के रुक जाने के कारण हो गयी।

 FAQ : 

Q.1 अब्दुल कलाम जी का जन्म कहाँ हुआ था ?

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म धनुषकोडी गाँव, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था।

 

Q.2 Abdul Kalam जी भारत के कौनसे राष्ट्रपति थे ?

एपीजे अब्दुल कलाम वर्ष 2002 में भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गये थे।

 

Q.3 किस वर्ष अब्दुल कलाम जी को विक्रम साराभाई की टीम में नासा भेजने के लिए चुना गया था ?

साल 1963 में डॉ विक्रम साराभाई की टीम में से कलाम जी को NASA भेजने के लिए चुना गया था।

 

Q .4 किस वर्ष अब्दुल कलाम जी को DRDO का डायरेक्टर बनाया गया था ?

1982 में कलाम जी को DRDO का डायरेक्टर बनाया गया था।

 

Q.5 किस साल एपीजे अब्दुल कलाम जी की देख रेख में भारत का पहला साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया गया था ?

साल 1963 में अब्दुल कलाम जी की देख रेख में भारत का पहला साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किये है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.